लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के होटल में महिला की हत्या, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 17:37 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला मुख्यालय पर स्थित एक होटल में शुक्रवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि पीलीभीत शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमार होटल के कमरे में एक महिला (35) की हत्या का मामला संज्ञान में आया है।

उन्‍होंने बताया कि महिला को एक युवक होटल में लाया था, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उनहोंने बताया कि मृत महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं और हत्या कैसे हुई उसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में आज शनिवार को सुनगढ़ी कोतवाली में मुक़दमा पंजीकृत किया गया है और पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा हो जायेगा।

उन्होने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारे युवक ने होटल में जिस आईडी के कमरा बुक करवाया वह फर्जी लग रही है और इस होटल में सीसीटीवी कैमरे भी ख़राब पाए गए। उन्होंने कहा कि यही कारण रहा कि बंद कमरे में हत्या के बाद हत्यारोपी की तस्वीर या घटना से जुड़े सबूत पुलिस को नही मिल सके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे