लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में महिला ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:05 IST

Open in App

बिजनौर, तीन मार्च उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने प्रेमी से अपने पति की कथित रूप से हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि सोमवार को बिजनौर शहर थाने को जानकारी मिली की एक बाग में एक शव पड़ा है जिसकी पहचान गजरोला शिव निवासी इकरामुद्दीन (30) के तौर हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई सलीम ने आरोप लगाया कि इकरामुद्दीन की पत्नी का उनके फुफेरे भाई जाकिर के साथ अवैध संबंध है और उनके द्वारा ही इकरामुद्दीन की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को जाकिर, उसके सगे भाई आबिद, जाकिर के दोस्त आस मोहम्मद और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हत्या में कथित रूप से इस्तेमाल सामान बरामद किया है।

पुलिस हिरासत में जाकिर ने कथित रूप से बताया कि महिला के पति को इस बात की जानकारी थी कि उसका और महिला का अवैध संबंध है। 27 फरवरी को इकरामुद्दीन को एक बाग में बुलाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए