गिरिडीह में महिला की गर्दन रेतकर हत्या

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:05 IST2021-09-22T13:05:46+5:302021-09-22T13:05:46+5:30

Woman murdered by slitting her neck in Giridih | गिरिडीह में महिला की गर्दन रेतकर हत्या

गिरिडीह में महिला की गर्दन रेतकर हत्या

गिरिडीह, 22 सितंबर झारखंड में गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोबाड जंगल में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला काट कर हत्या कर दी।

मुफस्सिल थाने के पुलिस निरीक्षक विनय राम ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि अभी मृतका की पहचान नहीं हुई है। पुलिस को जंगल में लाश होने की जानकारी मंगलवार रात को मिली।

उन्होंने बताया कि मृतका ने नई साड़ी पहनी हुई थी। शव के पास पानी की बोतल मिली है। पुलिस ने रात में ही शव को जंगल से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman murdered by slitting her neck in Giridih

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे