लाइव न्यूज़ :

मथुरा में बिजली का करंट लगाकर महिला की हत्या

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:33 IST

Open in App

मथुरा, 22 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मांट गांव में एक महिला का शव बंद कमरे में बिजली के तार से बंधा मिला पड़ा है। उसके शव में बिजली का करंट भी प्रवाहित हो रहा था।

पुलिस के अनुसार घटना का पता उस समय चला जब मांट मूला गांव के ईदगाह रोड पर बट वाली बगीची के पास घनी आबादी से कुछ दूरी पर बने मकान में से कुछ लोगों ने बहुत बुरी गंध आने की शिकायत की।

पुलिस के पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उस घर में बाहर से बंद किए गए एक कमरे से दुर्गन्ध आ रही थी। उसे खोलने पर पुलिस को चारपाई पर एक महिला का शव पड़ा मिला । उसे बिजली के तारों से बांधा गया था तथा उन तारों में बिजली प्रवाहित की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया, मृतका की पहचान स्मृति (30)के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका पति विपिन छह माह से इसी कमरे में रह रहे थे और आए दिन स्मृति के साथ मारपीट होती रहती थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। पति पिछले कुछ दिन से लापता है।

शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा गया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस स्मृति के पति की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग