लाइव न्यूज़ :

बांदा में पत्थर से चेहरा कुचलकर महिला की हत्या

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:17 IST

Open in App

बांदा (उप्र), पांच जुलाई बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से चेहरा कुचलकर एक महिला की हत्या कर दी। इस सिलसिले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह ओरन कस्बे में एक पूर्व चेयरमैन के चबूतरे में 55 वर्षीय कलावती का खून से लथपथ शव पड़ा पाया गया। उसका चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था।

उन्होंने बताया, "कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।" एएसपी ने बताया कि महिला निराश्रित है और वह यहां-वहां रात में सो जाती थी। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos