मुंबई के कुर्ला में महिला की बलात्कार के बाद हत्या, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:51 IST2021-11-27T22:51:36+5:302021-11-27T22:51:36+5:30

Woman murdered after rape in Mumbai's Kurla, two arrested | मुंबई के कुर्ला में महिला की बलात्कार के बाद हत्या, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई के कुर्ला में महिला की बलात्कार के बाद हत्या, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई, 27 नवंबर मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में महिला से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में विनोबा भावे थाने ने बताया था कि बृहस्पतिवार शाम एक वीडियो शूट करने के लिए 13 मंजिला इमारत की छत पर गए कुछ लड़कों को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है और महिला की पहचान करने तथा मामले को सुलझाने के लिए पड़ोसी पुलिस थानों के कर्मियों के साथ विशेष टीमों का गठन किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने शनिवार की देर शाम कहा कि बलात्कार और हत्या का मामला सुलझा लिया गया है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman murdered after rape in Mumbai's Kurla, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे