भाजपा नेता के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महिला मंत्री ने अदालत में गवाही दी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:13 IST2021-09-18T21:13:07+5:302021-09-18T21:13:07+5:30

Woman minister testifies in court for making indecent remarks against BJP leader's family | भाजपा नेता के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महिला मंत्री ने अदालत में गवाही दी

भाजपा नेता के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महिला मंत्री ने अदालत में गवाही दी

लखनऊ, 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के परिवार की महिलाओं व उनकी 12 वर्षीय बेटी के लिए कथित अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में यहां सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए कोर्ट) अदालत में शनिवार को राज्य की महिला मंत्री की गवाही मुख्य साक्ष्‍य के रूप में दर्ज की गई।

एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश पवन कुमार राय ने मामले में उत्‍तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री का बयान शनिवार को मुख्य साक्ष्य के रूप में दर्ज किया।

अदालत ने आरोपियों के वकीलों के उनसे जिरह करने के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की है।

राज्‍य मंत्री शनिवार को इस मामले में अदालत में उपस्थित हुईं और अपना बयान दिया। दोपहर करीब सवा दो बजे गवाही शुरू हुई, जो तीन बजे समाप्त हो गई।

उल्लेखनीय है कि उक्त भाजपा नेता की मां ने 22 जुलाई, 2016 को इस मामले की नामजद प्राथमिकी राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा के पास उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया तथा धरना प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman minister testifies in court for making indecent remarks against BJP leader's family

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे