लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:29 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को जाल में फंसा उनके खाते से कथित तौर पर पैसा निकालने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-49 में दो मामले दर्ज हैं।

महिला को साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि महिला का संबंध एक गिरोह से है और उसके अन्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले मोहित द्विवेदी ने 10 मार्च को थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया और उनके खाते से कथित तौर पर करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिये।

उन्होंने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले अमित कुमार गुप्ता से भी कुछ लोगों ने नौकरी दिलवाने के नाम पर संपर्क किया तथा उनके खाते से 40,398 रुपए निकाल लिये।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी बलजीत सिंह तथा उनकी टीम कर रही थी। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर साइबर सेल की टीम ने बीती रात दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली नाजनीन को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस गिरोह के सदस्य खुद को नौकरी की जानकारी देने वाली एक वेबसाइट का कर्मचारी बताते थे और पीड़ित को 10 रुपये का ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए कहते थे, ऐसा करते ही ये लोग कथित तौर पर अकाउंट हैक कर पैसे निकाल लेते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे