लाइव न्यूज़ :

महिला माओवादी ने ओडिशा में किया आत्मसमर्पण, चार लाख रुपये का ईनाम था

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:34 IST

Open in App

कोरापुट, दो दिसंबर ओडिशा के कोरापुट में कट्टर महिला माओवादी ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके सिर पर चार लाख रुपये का ईनाम था और वह कई आपराधिक वारदात में शामिल थी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मल्कानगिरि की रहने वाली 23 वर्षीय महिला चरमपंथी माओवादी सरगना अक्कीराजू हरगोपाल उर्फ आरके की सुरक्षा टीम की सदस्य थी।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक कुकेश कुमार भामू ने बताया कि माओवादी की पहचान रामे मदकामी के तौर पर हुई है। वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की आंध्र ओडिशा सीमा विशेष जोनल कमेटी की सदस्य थी और मल्कानगिरि एवं कोरापुट जिलों में सक्रिय थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के सीमांत इलाकों में भी सक्रिय थी और कई अपराधों में संलिप्तत थी। ओडिशा सरकार ने उसके सिर पर चार लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे