लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:08 IST

Open in App

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), 17 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की एरिया कमेटी की सदस्य ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि कोरा कुमारी उर्फ श्वेता के खिलाफ छह हत्या सहित 46 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे और उस पर चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

श्वेता 2009 में अपने चाचा और वरिष्ठ माओवादी नेता जेम्मिली जाम्बरी की प्ररेणा से संगठन में शामिल हुई। वह वर्ष 2010 में डालम सदस्य बनी और वर्ष 2015 में माओवादी संगठन में उसका दर्जा बढ़ाकर पेडाबायलु डालम में एरिया कमेटी सदस्य बना दिया गया।

विशाखापत्तनम के पुलिस अधीक्षक बी. कृष्ण राव ने बताया, ‘‘वह कई मुठभेड़ों और बारूदी सुरंगों के विस्फोट में शामिल थी। वह हत्या के कई मामलों में भी आरोपी है।’’

एसपी ने दावा किया कि श्वेता ने माओवादी संगठन में गैर आदिवासी नेताओं के बढ़ते प्रभुत्व और हाल के समय में मुठभेड़ में कुछ साथियों की मौत के मद्देनजर आत्मसमर्पण किया है।

श्वेता ने कहा कि वह शांतिपूर्ण जिंदगी जीना चाहती है। उसने बताया कि माओवादी नेतृत्व उचित चिकित्सा नहीं मुहैया करा रहा है जिसकी वजह से हाल में शीर्ष नेताओं जैसे अक्कीराजू हरगोपाल उर्फ आरके और कुडुमुला रवि की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों