लाइव न्यूज़ :

भदोही: छोटी बहू से अवैध संबंध, बड़ी बहू के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला काट कर मार डाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2020 13:57 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में पत्नी ने पति को मार डाला। पुलिस ने कहा कि ससुर का अवैध संबंध बहू के साथ था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है।पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही में पत्नी ने पति को मार डाला। पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में यह घटना घटित हुई।

भदोही में अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध रखने पर पत्नी और बड़ी बहू ने मिलकर एक व्यक्ति की गला काट कर शनिवार को हत्‍या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था

पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में शनिवार आधी रात को उस वक़्त हुई जब गुलाब यादव (55) अपनी छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को बताया कि गुलाब यादव के चार बेटे हैं और सभी मुंबई में रहते हैं,वह अपनी पत्नी डगरी देवी (48) ,बड़ी बहू राधिका और छोटी बहू पूनम (25) के साथ यहां रह रहा था।

उन्होंने बताया गुलाब यादव ने अपनी छोटी बहू पूनम से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक सप्ताह पहले पूनम को बड़ी बहू ने मायके भेज दिया जिस पर गुलाब ने बड़ी बहू राधिका की एक आंख फोड़ दी और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले गुलाब, पूनम को वापस घर ले आया।

अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात पूनम ने पुलिस को सूचना दी की उसकी सास डगरी देवी और राधिका दोनों चाकू लेकर मारने आ रही हैं, जब पुलिस पहुंची तो गुलाब यादव की गर्दन कटी हुई मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर बताया कि गुलाब यादव के अवैध सम्बन्ध पूनम से होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है और पूछताछ में कई तरह के बयान सामने आने के बाद पूनम ने भी पुलिस को सूचना देने से इंकार किया। सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहराई से जांच की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन