लाइव न्यूज़ :

धनबाद में तिलक समारोह के दौरान गोलीबारी में महिला की मौत, युवक घायल

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:26 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड), 26 नवंबर धनबाद शहर की नूनडिह कॉलोनी में तिलक समारोह के दौरान गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार रात हुई और पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला की मौत की खबर कालोनी में पहुंचते ही उसके परिवार के आक्रोशित सदस्यों, संबंधियों और पड़ोसियों ने व्यस्त धनबाद-सिंदरी सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने उनपर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचे धनबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) आर रामकुमार ने कहा कि घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई जब तिलक समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। इसमें एक 38 वर्षीय महिला घायल हो गई जबकि युवक के पैर में चोट आई है। महिला लड़की वालों के परिवार की ओर से समारोह में शरीक हुई थी।

उन्होंने कहा कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एसपी रामकुमार ने कहा कि गोलीबारी करने वाले की पहचान करने के लिये समारोह की वीडियो फुटेज देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के भोजपुर जिले से आए लड़की के पिता समेत परिवार सदस्यों और संबंधियों को एक बस में फरार होते समय झारखंड में धनबाद-गिरिडीह सीमा पर पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने कहा कि लड़की के पिता ने अपनी तरफ के किसी भी व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किये जाने से इनकार किया है।

पुलिस ने कहा कि मृतक महिला के परिवार वालों, संबंधियों और पड़ोसियों ने लड़के के पिता के घर में हंगामा किया और तोड़फोड़ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है