लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में तेंदुए के हमले की विभिन्न घटनाओं में महिला की मौत, व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:15 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 19 फरवरी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए के हमले की विभिन्न घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डीडीहाट के रेंज अधिकारी पूरन सिंह देवपा ने बताया कि देवल थाल इलाके की रहनेवाली कापरीगांव ग्राम की 46 वर्षीय कलावती देवी अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें वहां से घसीटते हुए ले गया। उन्होंने बताया कि बाद में ग्रामीणो ने महिला के घर से आधे किलोमीटर दूर उनका क्षत विक्षत शव बरामद किया।

दूसरी घटना पिथौरागढ़ वन खंड में हुई। 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता थाल बाजार जा रहे थे, तभी उन पर तेंदुए ने बृहस्पतिवार सुबह में हमला कर दिया। हालांकि लोगों के चीखने-चिल्लाने के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। मेहता को गर्दन और पीठ पर जख्म लगे हैं। उनका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोग तेंदुआ को मारने की मांग कर रहे हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इन दो हमलों की वजह से इलाके में दहशत फैल गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘ पिछले महीने ही देवल थाल के रिन बिचुल गांव में एक तेंदुए को वन विभाग ने मार दिया था लेकिन फिर भी हमले नहीं रूके हैं।''

पिथौरागढ़ वन खंड के उप संभागीय अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग