लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में तेंदुए के हमले की अलग अलग घटनाओं में महिला की मौत, व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:38 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 19 फरवरी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डीडीहाट के रेंज अधिकारी पूरन सिंह देउपा ने बताया कि देवलथल इलाके की रहने वाली कापरीगांव ग्राम की 46 वर्षीय कलावती देवी अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें वहां से घसीटते हुए ले गया। उन्होंने बताया कि बाद में ग्रामीणो ने महिला के घर से आधा किलोमीटर दूर उनका क्षत विक्षत शव बरामद किया।

दूसरी घटना पिथौरागढ़ वन खंड में हुई। बृहस्पतिवार सुबह 57 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता थल बाजार जा रहे थे, तभी उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया, हालांकि लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। मेहता को गर्दन और पीठ पर जख्म लगे हैं। उनका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोग तेंदुए को मारने की मांग कर रहे हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इन दो हमलों की वजह से इलाके में दहशत फैल गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘ पिछले महीने ही देवल थल के रिन बिचुल गांव में एक तेंदुए को वन विभाग ने मार दिया था लेकिन फिर भी हमले नहीं रूके हैं।''

पिथौरागढ़ वन खंड के उप संभागीय अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?