लाइव न्यूज़ :

बाघ के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:39 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 18 दिसंबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट वन परिक्षेत्र में शुक्रवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

बरघाट रेंजर बी एस सनोड़िया ने बताया कि मृतका की पहचान सोनवती भलावी (40) के रूप में की गई है। वह कोपीझोला गांव की निवासी थीं।

उन्होंने कहा कि बाघ ने महिला पर उस वक्त हमला किया, जब वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ बरघाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनग्राम कोपीझोला के घने जंगल में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जलाऊ लकड़ी एकत्रित कर रही थी।

सनोड़िया ने बताया कि हमले का पता चलने पर अन्य महिलाओं के शोरगुल के बाद बाघ ने उसे छोड़ दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सनोड़िया ने बताया कि मृतका के परिजन को विभाग मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी