तेंदुए के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:16 IST2021-01-25T18:16:37+5:302021-01-25T18:16:37+5:30

Woman killed in leopard attack | तेंदुए के हमले में महिला की मौत

तेंदुए के हमले में महिला की मौत

देहरादून, 25 जनवरी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के देवलथाल क्षेत्र में सोमवार को तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मार डाला।

पिथौरागढ़ के उपप्रभागीय वन अधिकारी नवीन पंत ने बताया कि हराली अगर गांव निवासी 40 वर्षीया सीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में घास काट रही थी उसी वक्त तेंदुए ने उनपर हमला किया।

तेंदुआ महिला को कुछ मीटर दूर तक घसीटता ले गया लेकिन साथी महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। तेंदुए के हमले में बुरी तरह घायल सीमा की कुछ देर बाद ही मौत हो गई।

वन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन महीने में तेंदुए के हमले में यह तीसरी मौत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman killed in leopard attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे