असम में हाथी के हमले में महिला की मौत
By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:26 IST2021-10-15T16:26:19+5:302021-10-15T16:26:19+5:30

असम में हाथी के हमले में महिला की मौत
नगांव (असम), 15 अक्टूबर असम के होजाई जिले में हाथी के हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि जंगली हाथी ने बृहस्पतिवार को काकी पुलिस थाना इलाके के डेरापत्थर गांव में महिला पर उस समय हमला कर दिया जब वह घर का काम कर रही थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नगांव सिविल अस्पताल भेजा गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।