असम में हाथी के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:02 IST2021-10-15T11:02:04+5:302021-10-15T11:02:04+5:30

Woman killed in elephant attack in Assam | असम में हाथी के हमले में महिला की मौत

असम में हाथी के हमले में महिला की मौत

नागांव (असम), 15 अक्टूबर असम के होजई जिले में हाथी के हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जंगली हाथी ने बृहस्पतिवार को काकी पुलिस थाना इलाके के डेरापत्थर गांव में महिला पर उस समय हमला कर दिया जब वह घर का काम कर रही थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागांव सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman killed in elephant attack in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे