लाइव न्यूज़ :

हाथी के हमले में महिला की मौत, ग्राम पंचायत ने क्षेत्र में सभी रिजॉर्ट बंद करने को कहा

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:52 IST

Open in App

वायनाड (केरल), 25 जनवरी केरल की एक ग्राम पंचायत ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी पर्यटक रिजॉर्ट को बंद करने का सोमवार को आदेश दिया। यहां के एक रिजॉर्ट में जंगली हाथी द्वारा 26 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डालने के दो दिनों बाद यह आदेश दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वायनाड में मेप्पदी ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने पंचायत के तहत आने वाले सभी रिजॉर्ट को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

कन्नूर जिले की रहने वाली कॉलेज व्याख्याता शहाना पर शनिवार की रात करीब आठ बजे एक दूरवर्ती रेन फॉरेस्ट रिजॉर्ट में जंगली हाथी ने हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शहाना और दो अन्य लोग तेज आवाज सुनकर अपने तंबू से बाहर निकले थे। दो अन्य लोग सुरक्षित भाग गए, लेकिन वह मारी गई।

इससे पहले जिलाधिकारी डॉ. अदीला अब्दुल्ला ने रविवार को यहां का दौरा कर रेन फॉरेस्ट रिजॉर्ट को बंद करने के आदेश दिए थे।

दस्तावेजों की जांच से पता चला कि रिजॉर्ट के पास लाइसेंस नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह