लाइव न्यूज़ :

भालू के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:33 IST

Open in App

कोरबा (छत्तीसगढ़), 30 नवंबर कोरबा जिले में भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई है।

कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम केंदई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत घोघरा नाला के करीब भालू के हमले में फूलकुंवर गोड़ (65 वर्ष) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि फुलसर गांव निवासी फूलकुंवर गोड़ रविवार को करीब के कोरबी गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। बाजार से खरीदारी कर शाम को जब वह अपने भाई के घर हरदेवा गांव जा रही थी, तभी भालू ने रास्ते में घोघरा नाला के पास झाड़ियों से निकलकर अचानक उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि भालू ने महिला के सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्से को बुरी तरह से नोच दिया था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाजार से घर लौट रहे अन्य ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने महिला के परिजनों और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन तथा पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को वन विभाग की ओर से 25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। शेष 5.75 लाख रूपए सभी अपौचारिकता पूर्ण करने के बाद दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल