लाइव न्यूज़ :

महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के सेप्टिक टैंक में किया दफन, पांच साल बाद खुलासा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:32 IST

Open in App

भोपाल, 30 मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कथित रूप से पांच साल पहले अपने पति की हत्या कर दी और शव को अपने घर के सेप्टिक टैंक में दफन कर दिया।

इस घटना का खुलासा कल शनिवार को तब हुआ, जब इस 40 वर्षीय महिला ने अपने इस 30 वर्षीय प्रेमी देवर की भी कथित रूप से अपने किरायेदार एवं अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर दो दिन पहले हत्या कर दी और इसके जुर्म में यह महिला गिरफ्तार हुई और उसके पति के बारे में पुलिस द्वारा सख्ती से पूछे जाने पर उसने पांच साल पहले हुई इस घटना के बारे में बताया।

इसके बाद शनिवार को इस सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई गई और लगभग चार फीट नीचे उसके पति का नर कंकाल प्राप्त हुआ। यह घटना शहर के कोलार थाना क्षेत्र में हुई।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘कोलार पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर अंदर कत्ल की गुत्थी को सुलाझाया गया और कड़ी से कड़ी जोड़ कर पांच साल पुराने कत्ल के दफन राज को उजागर किया गया।’’

उन्होंने कहा कि 29 मई को सूचना मिली थी कि शहर के दामखेड़ा ए सेक्टर के पास नदी किनारे एक शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा है जिसे जानवर खा रहे हैं। इस शव की पहचान दामखेड़ा ए सेक्टर के निवासी मोहन मीना (30) के रूप में की गई।

थोटा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मोहन की हत्या की बात सामने आयी।

उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया कि मोहन मीना की उसकी भाभी उर्मिला, उसके नाबालिक पुत्र-पुत्री एवं उसके किरायेदार राजेश बिसोरिया (28) ने हथौड़ी, डंडा तथा लोहे के पाइप से मार कर 28-29 मई की दरमियानी रात को हत्या कर दी। बाद में शव को एक्टिवा वाहन से फेंक दिया गया।

थोटा ने बताया कि बाद में हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार उर्मिला ने कथित रूप से बताया कि उसका देवर शराब के लिए उससे पैसे मांगता था और उसके बच्चों को परेशान करता था, इसलिए उसने उसे मार डाला।

थोटा ने कहा कि पूछताछ के दौरान उर्मिला मीना के पति के संबंध में चारों आरोपियों से संतोषजनक जवाब नहीं और फिर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उर्मिला ने बताया कि उसके देवर मोहन मीना की पत्नी 8-9 साल पहले उसे छोड़ कर मायके रहने लगी और उसी बीच उसका मोहन से अवैध संबंध हो गया था। उर्मिला के अनुसार इस बात की जानकारी उसके पति रंजीत को हो गयी थी, जिस कारण उसका पति से झगड़ा होता था और वह उसे बच्चों के सामने बेइज्जत करता था।

थोटा ने बताया कि उर्मिला के अनुसार वह मोहन के साथ पति-पत्नी जैसा रहना चाहती थी। इसलिए उसने और मोहन ने रंजीत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । फिर उर्मिला ने अपने प्रेमी देवर मोहन के साथ मिल कर लगभग पांच वर्ष पहले अपने 10 वर्षीय बालक एवं 11 वर्षीय बालिका के सामने पति रंजीत की गला दबाकर एवं सिर पर हथौड़ी से मार कर हत्या कर दी एवं शव को सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गाड़ दिया और दोनो बच्चों को धमकी दी कि यदि इस घटना के संबंध में किसी को बताया तो दोनों बच्चों को भी जान से मार देंगे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में उर्मिला के द्वारा बताये गये स्थान पर खुदाई कराई गई तो लगभग चार फीट नीचे एक नर कंकाल प्राप्त हुआ जिससे आरोपी के अपराध स्वीकार की पुष्टि हुई ।

थोटा ने बताया कि इस संबंध में भादंवि की धारा 302, 201 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह