लाइव न्यूज़ :

भालू के हमले में महिला की मौत, चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:04 IST

Open in App

कोरबा, 21 दिसंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत चार अन्य ग्रामीण घायल हो गए।

कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत झाबु गांव के जंगल में भालू के हमले में लक्ष्मनिया बाई (70) की मृत्यु हो गई है तथा एक महिला समेत चार अन्य घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीण महिलाएं जंगल में झाड़ू बनाने के लिए पत्ता एकत्र करने गई थीं तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि भालू ने पुनिया बाई (55) को गंभीर रूप से घायल कर दिया और लक्ष्मनिया बाई को दांत से खींचते हुए जंगल के भीतर ले गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब घटना की जानकारी मिली तब वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस जवान और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे तथा महिला की खोज शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण महिला की तलाश में जंगल में थे तब भालू ने ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में लक्ष्मनिया बाई के रिश्तेदार परमेश्वर दास महंत (25), विनोद दास (18) और एक अन्य युवक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि भालू के हमले में महिला लक्ष्मनिया की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि भालू के शव के करीब होने के कारण उसे वहां से निकाला नहीं जा सका। बाद में वन विभाग ने बिलासपुर जिले के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से जंगली जानवरों को बेहोश करने वाले दल को बुलाया तथा भालू को बेहोश किया गया। अधिकारियों के मुताबिक भालू के बेहोश होने के बाद सोमवार सुबह महिला के शव को जंगल से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने हमलावर भालू को पकड़ लिया है तथा उसे कानन पेंडारी चिड़ियाघर भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला के परिजनों को तत्काल सहायता राशि 25 हजार रूपए दी गई है। शेष 5.75 लाख रूपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दिये जाएंगे। हमले में घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल