लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पार्क से बच्चे को अगवा करने वाली महिला, उसका बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर मध्य दिल्ली के शहीद भगत सिंह पार्क से एक बच्चे का अपहरण करने के आरोप में 40 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान फिरोजशाह कोटला की वाल्मीकि बस्ती निवासी मोमिना और उसके बेटे फुरकान (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क से बृहस्पतिवार शाम 4.10 बजे एक नवजात के अपहरण के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन आया था। पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि शाम को वह अपने छह बच्चों को शहीद भगत सिंह पार्क लाई थी। इस बीच, एक महिला ने उससे बात करना शुरू कर दिया और उसके परिवार के साथ घुलमिल गई।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद शिकायतकर्ता अपने बच्चों को पार्क में छोड़कर उनके लिए पास की एक दुकान से बिरयानी लाने के लिए चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच आरोपी महिला शिकायतकर्ता महिला की बेटी से उसके सबसे छोटे एक साल के बच्चे को अपने साथ ले गई और फरार हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता विक्रम नगर क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती में छिपे हैं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी महिला ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला के पास से अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया गया है। उसका बेटा फुरकान भी अपराध में शामिल पाया गया। डीसीपी ने कहा कि उसने अपनी मां को अपहृत बच्चे को टैक्सी में ले जाने और बच्चे को पुलिस से छिपाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि फुरकान टैक्सी चलाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?