लाइव न्यूज़ :

पति की मौत के डिप्रेशन में युवती मॉल के तीसरी मंजिल से कूदी, 15 दिन पहले हुई थी शादी

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 11, 2020 16:56 IST

युवती की 15 दिन पहले उज्जैन में शादी हुई थी और दो दिन पहले उसके पति की एक हादसे में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में आई एक युवती ने मॉल के थर्ड फ्लोर से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की.15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और दो दिन पहले उसके पति की एक हादसे में मौत हो गई थी.

इन्दौर। पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में आई एक युवती बहुमंजिला मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद कर आत्महत्या की कोशिश की. उसे गम्भीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. 15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और दो दिन पहले उसके पति की एक हादसे में मौत हो गई थी.

विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर एबी रोड स्थित सी-21 मॉल की है. एक युवती मॉल की तीसरी मंजिल में पहुंची और कूदने की कोशिश करने लगी. मॉल के नीचे खड़े कर्मचारी और लोगों ने यह देखा तो युवती को नीचे उतरने के लिए कहा. दो कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए उपर भागे, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी.

युवती बुरी तरह घायल हो गई. उसे तत्काल मॉल के कर्मचारी एलआईजी चौराहे स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचें. युवती के बैग से एक नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है कि उसका भी अंतिम संस्कार वही किया जाए, जहां उसके पति का किया गया है.

बैग से युवती के पिता का नम्बर भी मिला. पुलिस ने पिता को फोन लगाया और इस घटना की जानकारी देकर अस्पताल बुलाया. पिता ने बताया कि वे हरियाणा के रहने वाले है. बेटी की 15 दिन पहले उज्जैन में शादी हुई थी.

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उसके पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वे बेटी को अपने साथ ले जाने आए थे. सुबह दो गाड़ियों में वे एयरपोर्ट के लिए निकले थे. एक गाड़ी में बेटी थी. वह जूस पीने का कहा कर रुक गई. वे लोग एयरपोर्ट पहुंच गए. पिता ने बताया कि बेटी पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

टॅग्स :इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं