लाइव न्यूज़ :

अपने दो बच्चों को लेकर हौद में कूदी महिला, तीनों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:23 IST

Open in App

बाड़मेर, तीन अक्टूबर राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को लेकर एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

सर्किल अधिकारी हुकमा राम ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। रामसरिया गांव निवासी हवी देवी (23) अपने पुत्र दक्षित (तीन) और पुत्री कल्पना (एक) के साथ खेत में बने एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। हवी का पति गुजरात में मजदूरी करता है।

उन्होंने बताया कि जांच से प्रथम दृष्टया पता चला कि महिला ने परिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव रविवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गये।

राम ने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 176 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos