महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी, चारों की मौत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:34 IST2021-09-23T21:34:43+5:302021-09-23T21:34:43+5:30

Woman jumped into a well with her three children, all four died | महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी, चारों की मौत

महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी, चारों की मौत

जयपुर, 23 सितंबर राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के सूरवार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं कूद में गई जिससे चारों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि बनोठा गांव निवासी सफेदी (35) अपने पुत्र अजय (9), पुत्रियों- गौरी (4) और अनुष्का (18) के साथ 90 फुट गहरे कुएं में कूद गई जिससे चारों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 80 फुट पानी से भरे कुएं से चारों के शवों को ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman jumped into a well with her three children, all four died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे