लाइव न्यूज़ :

जम्मू में चिनाब नदी में कूदी महिला को बचाया गया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:27 IST

Open in App

जम्मू, 19 जनवरी जम्मू क्षेत्र से होकर गुजरने वाली चिनाब नदी में मंगलवार को 20 वर्षीय एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से कूद गयी। महिला को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित, पानी से बाहर निकाल लिया।

अखनूर पुलिस थाना के प्रभारी रवि सिंह परिहार ने बताया कि महिला जम्मू शहर के तालाब टीलो इलाके की रहने वाली है। उसने यातायात नियंत्रण प्वाइंट (टीसीपी) के पास नदी में छलांग लगा दी। ऐसा करते हुए उसे पास की चौकी पर मौजूद कुछ सैनिकों ने देख लिया।

अधिकारी ने बताया कि तुरंत संयुक्त अभियान चलाया गया और महिला को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अखनूर उप-जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति अभी ‘‘स्थिर’’ है।

परिहार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो