लाइव न्यूज़ :

हमलावर से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला, घायल हुई

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:34 IST

Open in App

कोच्चि, 28 अप्रैल केरल में कांजीरामोत्तम स्टेशन के समीप बुधवार को 31 वर्षीय एक महिला हमलावर से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गयी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कूदने के बाद यह महिला घायल हो गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक रेल अधिकारी ने बताया कि महिला करीब दस बजे गुरूवयुर-पुनालूर पैसेंजर ट्रेन से मुलाथुरूथी से चेंगन्नूर स्थित अपने कार्यालय जा रही थी। वह डिब्बे में अकेली थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उस डिब्बे में घुस गया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। महिला ने जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तब उस व्यक्ति ने उस पर कथित रूप से हमला किया। उसने उसके गहने छीन लिये। जब उसने उस पर पेंचकस से हमला करने की कोशिश की तब वह महिला ट्रेन से कूद गयी ।

अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने महिला को ट्रेन से कूदते देख लिया और उन्होंने रेलवे गेटकीपर को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस महिला को घायल दशा में एर्नाकुलम के अस्पताल ले गयी।

अस्पताल के सूत्र ने कहा, ‘‘ वह बेहोश है। उसके जख्म को देखते हुए उसे न्यूरो आईसीयू में रखा गया है। ’’

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण