लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दो महीने पहले जलने से घायल हुई युवती की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:00 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 16 दिसंबर जिले के गोपीगंज में करीब दो महीने पहले कथित रूप से पड़ोसियों द्वारा जलाकर मारने के प्रयास में झुलसी 21 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक पांच लोगों ने 23 अक्टूबर की रात निर्मला (21) के घर में घुसकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी थी और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसकी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक के. के. सिंह ने बताया कसिदहा गाँव निवासी प्रेमा देवी की बेटी निर्मला यादव को 23 अक्टूबर को उसके घर में घुस कर पड़ोसियों ने जलाने का प्रयास किया, उसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें अस्पताल में भी धमकी दी गई थी। युवती की मां प्रेमा देवी ने घटना की सूचना मुंबई में रहने वाले अपने पति बैजनाथ यादव को दी। उसकी वापसी पर 29 नवम्बर को उन्होंने विकास, अखिलेश, राम प्रसाद, सियाराम और बिन्दा देवी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक पचास प्रतिशत तक जली निर्मला को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था, जहाँ मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अन्य धाराओं को जोड़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपी अभी फरार है।

सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में जमीन को लेकर कुछ झगड़ा है, पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल