महिला ने जल-जमाव क्षेत्र के बारे में मुख्यमंत्री को दी जानकारी, समस्या का समाधान हुआ

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:29 IST2021-02-13T21:29:53+5:302021-02-13T21:29:53+5:30

Woman informed the Chief Minister about the water logging area, the problem was resolved | महिला ने जल-जमाव क्षेत्र के बारे में मुख्यमंत्री को दी जानकारी, समस्या का समाधान हुआ

महिला ने जल-जमाव क्षेत्र के बारे में मुख्यमंत्री को दी जानकारी, समस्या का समाधान हुआ

चंडीगढ़, 13 फरवरी हरियाणा में फरीदाबाद की एक महिला ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक जल-जमाव क्षेत्र में उसका घर होने की जानकारी दी और उसकी समस्या का तुरंत समाधान किया गया। इस महिला की शादी होने वाली है और वह इस बात से चिंतित थी कि शादी में आने वाले अतिथियों को इस जल-जमाव क्षेत्र से गुजरना पड़ेगा।

आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि हरियाणा सरकार की ‘सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर’ (एसएमजीटी) टीम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को महिला का ट्वीट भेजा। इस महिला की शादी 16 फरवरी को होनी है।

मुख्यमंत्री खट्टर के आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार ने कहा कि फरीदाबाद की पर्वतीया कॉलोनी निवासी कामिनी की शादी 16 फरवरी को होनी है, लेकिन वह जल-जमाव वाले क्षेत्र में अपने घर मेहमानों के आने को लेकर परेशान थी और उसने 10 फरवरी को ट्विटर पर अपनी चिंता जाहिर की थी।

उन्होंने कहा कि उसने विशेष रूप से इस संबंध में ट्वीट करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक अकाउंट बनाया था।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कामिनी की मां ने तत्काल कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman informed the Chief Minister about the water logging area, the problem was resolved

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे