महाराष्ट्र में महिला, उसके दो बच्चे मृत पाए गए; पुलिस को आत्महत्या का शक
By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:30 IST2021-09-07T20:30:52+5:302021-09-07T20:30:52+5:30

महाराष्ट्र में महिला, उसके दो बच्चे मृत पाए गए; पुलिस को आत्महत्या का शक
ठाणे, सात सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक फ्लैट से 47 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत नया नगर के निवासियों ने कुछ गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि महिला नसरीन वाघू और उसके बच्चों, 21 साल की बेटी और 13 साल के बेटे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मीरा भायंदर के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे मानसिक रूप से कमजोर थे। महिला अपने 72 वर्षीय पिता के साथ फ्लैट में रहती थी।
उन्होंन बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन फ्लैट से कुछ गोलियां बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।