लाइव न्यूज़ :

महिसागर नदी में डूबने से महिला, उसके बेटे और भतीजे की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:52 IST

Open in App

वडोदरा, 21 नवंबर गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी में नहाने के दौरान रविवार को एक महिला, उसके 10 साल के बेटे और 12 साल के भतीजे की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक घटना जिले के पादरा तालुका के कराखड़ी गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान ज्योति व्यास (40), उसके बेटे अभय (10) और भतीजे मितेश (12) के रूप में की गयी है।

वाडु पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ ज्योति व्यास ने दोनों बच्चों के साथ पास के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद स्नान करने के लिए नदी में प्रवेश किया और कुछ देर में ही डूब गए। स्थानीय लोगों ने ज्योति और उसके बेटे के शव को बाहर निकाल लिया, लेकिन मितेश के शव को खोजने और निकालने के लिए एक बचाव दल को बुलाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मितेश के शव को बाहर निकाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन