लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में लोगों के समूह ने महिला, उसकी बेटी पर हमला किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दो युवतियों सहित चार लोगों के एक समूह ने 38 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें दिखा कि आवासीय कॉलोनी में महिला के कार पार्क करने के बाद उसकी बेटी गाड़ी से निकली तो आरोपी युवतियों ने मारपीट की।

जब अपनी बेटी को बचाने के लिए महिला वहां पहुंची तो दो और लोगों ने उनसे मारपीट शुरू दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान नेहा और मेघा के तौर पर हुई। दोनों की उम्र 20-22 साल के आसपास है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को 19 नवंबर को हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़ी पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि हमलावरों को आम आदमी पार्टी के एक विधायक और एक अन्य व्यक्ति ने भेजा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और अंगूठी लूट ली और उससे छेड़छाड़ की।

पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354 (महिला की गरिमा को चोट पहुंचाने के इरादे से हमला), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (शब्द, हावभाव या ऐसा कृत्य जिसका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना है) और 34 (समान इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले में निजी दुश्मनी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos