जयपुर में घर में बंधक बनाई गई महिला की मौत
By भाषा | Updated: January 11, 2021 14:38 IST2021-01-11T14:38:51+5:302021-01-11T14:38:51+5:30

जयपुर में घर में बंधक बनाई गई महिला की मौत
जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में अपने घर में बेहोश पाई गयी महिला की सोमवार को मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने विज्ञा देवी (55) को उसके घर में बंधक बना रखा था। यह महिला एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी की बहन थीं।
पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया, जब महिला के परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे। महिला अचेत थीं और उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।