नोएडा में महिला प्रधान के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 01:44 IST2020-12-07T01:44:24+5:302020-12-07T01:44:24+5:30

Woman head of husband shot by unknown persons in Noida | नोएडा में महिला प्रधान के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी

नोएडा में महिला प्रधान के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी

नोएडा, छह दिसंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में छोलस गांव में रहने वाले वाली महिला प्रधान के पति को रविवार देर रात को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में रहने वाली महिला प्रधान के पति बहादुर अली रविवार की रात को कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गोली उनके पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman head of husband shot by unknown persons in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे