लाइव न्यूज़ :

अंतरजातीय विवाह करने के बाद महिला को प्रताड़ित किया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:41 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 24 नवंबर अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के बाद महिला को प्रताड़ित करने और उसे जातिसूचक गालियां देने को लेकर जुलाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, एससी/एसटी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जुलाना निवासी अनुसूचित जाति की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2018 में गांव नंदगढ़ निवासी प्रदीप से अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। बाद में प्रदीप तथा उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया और वे उसे जातिसूचक गालियां देकर उसका अपमान करने लगे।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल में अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे बंधक बना कर भी रखा जाता रहा। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन परिवार में समझौता करा दिया जाता था।

उसमें कहा गया है कि गत दो जुलाई को उसके साथ सुसराल के लोगों ने मारपीट की और आठ सितंबर तक उसे कमरे में बंधक बना कर रखा गया। किसी तरह वह सुसराल से निकल कर अपने मायके पहुंची। जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

जुलाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति प्रदीप, ससुर जयकिशन, सास सरोज के खिलाफ मारपीट करने, एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र