लाइव न्यूज़ :

मंदिर गई महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, महंत समेत तीन पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:14 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), छह जनवरी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंदिर में पूजा-अर्चना करने गयी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, इस मामले में मंदिर के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि गत रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजन ने मंदिर के महंत और उनके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से दो लोगों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महंत फरार है, उसे गिरफ्तार करने के लिए चार दल गठित किए गए हैं।

शर्मा ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी को निलम्बित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।

महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां पिछले रविवार की शाम गांव के ही मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थी और रात करीब 11 बजे मंदिर का महंत दो अन्य लोगों के साथ उसके घर आया और उसकी मां का शव रख दिया।

महिला के बेटे ने कहा कि घर के लोग महंत और उनके साथ आए लोगों से कुछ पूछ पाते, उससे पहले ही वे यह कहकर चले गए कि मन्दिर से घर लौटते समय महिला रास्ते में एक सूखे कुएं में गिर गई थी और उसकी चीख-पुकार सुनकर उन्होंने उसे कुएं से बाहर निकाला और घर लेकर आए हैं।

महिला के बेटे का कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना सोमवार की सुबह दी गयी थी और परिजन इसे पहले ही बलात्कार और हत्या का मामला बता रहे थे लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की बात कहते हुए शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है