लाइव न्यूज़ :

महिला ने प्रेमी के अपहरण के लिये आपराधिक गिरोह को दिया ठेका, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:53 IST

Open in App

कोल्लम (केरल), 21 जून दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में कथित रूप से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी और उसके दोस्त के अपहरण व उत्पीड़न के लिये आपराधिक गिरोह को भाड़े पर लेने के लिये सोमवार को 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला लिंसी लॉरेंस और एक कुख्यात गिरोह के सदस्यों अंबू (33) व आनंदु प्रसाद (21) को कथित रूप से गौतम कृष्ण और उसके मित्र विष्णु प्रसाद (22) के अपहरण व उत्पीड़न के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला को एक स्थानीय अस्पताल से गिरफ्तार में लिया गया, जहां वह कोविड के बाद इलाज के नाम पर भर्ती थी।

पहले से विवाहित और दो बच्चों की मां लॉरेंस का कृष्ण के साथ प्रेम संबंध था, जो एक साल से यहां एक माइक्रो-फाइनेंस संस्थान में काम करता है। लॉरेंस की शादी की मांग ठुकराए जाने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई। इसके बाद महिला ने कथित रूप से उसके अपहरण के लिये वरकला में स्थित आपराधिक गिरोह से संपर्क किया।

पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने कथित रूप से 14 जून को गौतम कृष्णा के दोस्त विष्णु का एक कार में अपहरण कर उसकी पिटाई की और विष्णु को बुलाने के लिये कहा। अपराधियों ने दोनों की पिटाई के अलावा उनके मोबाइल फोन भी छीन लिये।

एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''प्रेमी और उसके दोस्त ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर आरोपी महिला से 8-9 लाख रुपये लिये थे। जब गौतम कृष्ण शादी के अपने वादे से मुकर गया तो महिला ने आपराधिक गिरोह का इस्तेमाल कर उसे सबक सिखाने का फैसला किया।''

उन्होंने कहा कि युवकों की शिकायत के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर यहां एक अदालत में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र