लाइव न्यूज़ :

महिला ने 5.2 किलो वजनी बच्चे को दिया जन्म, 20 दिन देरी से शुरू हुई प्रसव पीड़ा, डॉक्टरों का दावा- राज्य का सबसे वजनी नवजात शिशु 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 19, 2021 21:58 IST

असम में एक महिला ने 5.2 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया है। महिला को करीब 20 दिनों की देरी के बाद प्रसव पीड़ा हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में महिला ने 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने दावा किया है कि यह असम का सबसे वजनी नवजात शिशु है। महिला को निर्धारित तिथि से 20 दिन देरी से प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। 

असम में एक महिला ने 5.2 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया है। महिला को करीब 20 दिनों की देरी के बाद प्रसव पीड़ा हुई थी। डॉक्टरों का दावा है कि जन्म के समय वजन के हिसाब से यह बच्चा राज्य का सबसे वजनी नवजात शिशु है। 

सिलचर के कनकपुर पार्ट-2 की रहने वाली 27 साल की जया दास को 17 जून को सतींद्र मोहन देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने महिला को 29 मई को ही अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा था। हालांकि वह निर्धारित तिथि के कुछ दिनों बाद अस्पताल पहुंची। 

20 दिन बाद शुरू हुई प्रसव पीड़ा

अस्पताल के डॉ. हनीफ मोहम्मद अफसर आलम ने बताया कि महिला को करीब 20 दिनों की देरी के बाद 17 जून को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। महिला को आपातकालीन हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसका पहला बच्चा सिजेरियन था। 

बच्चा और मां दोनों स्वस्थ

अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी की। महिला ने 5.2 किलो के बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने कहा कि डिलीवरी में देरी जरूर हुई थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि बच्चे का वजन इतना ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। 

असम में जन्म लेने वाला सबसे वजनी नवजात शिशु

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें राज्य में इससे ज्यादा वजनी बच्चे के बारे में जानकारी नहीं है। डॉ. आलम ने दावा किया कि असम में जन्म लेने वाला यह सबसे वजनी नवजात शिशु है। महिला का यह दूसरा बच्चा है। जया दास और बादल दास के पहले बच्चे का वजन जन्म के समय 3.8 किलो था। डॉक्टरों के मुताबिक सामान्य तौर पर नवजात शिशु का वजन ढाई से तीन किलो के बीच होता है। 

टॅग्स :असमप्रेगनेंसीchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम