लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:31 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तीन लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, मस्सा सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत बड़ी सरैया में रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को 22 मार्च को तीन युवक उसकी छत से जबरन अपने साथ ले गये, जब वह मोबाइल पर बात कर रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

सिंह के अनुसार महिला आरोपियों के चंगुल से छूट गयी लेकिन उसने इतने दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है जब वह होली पर घर आया तो महिला ने शुक्रवार को उसे पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां