लाइव न्यूज़ :

मप्र में तीन लोगों ने महिला से किया सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:20 IST

Open in App

शिवपुरी (मप्र), 14 अक्टूबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में तीन अज्ञात लोगों ने एक दलित व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना शिवपुरी जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में बुधवार को हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘जंगल में लकड़ी बीनने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट और पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई है।

सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आरोपियों को नहीं जानते थे, इसलिए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बामोरकलां पुलिस थाने में मामला दर्ज कर गांव में जाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।’’

वहीं, बामोरकलां पुलिस थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया, ‘‘पीड़िता और उसके पति की शिकायत के अनुसार वे जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने उनसे दूसरी तरफ पड़ी लकड़ियां भी ले जाने को कहा। दोनों के पास पर्याप्त लकड़ी हो जाने के कारण उन्होंने लकड़ी ले जाने से इनकार किया तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।’’

उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, ‘‘इस दौरान वहां एक दूसरा मोटरसाइकिल सवार युवक आया और उसने मारपीट करने का विरोध किया। लेकिन तीनों आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर मौके से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बनाकर महिला के साथ बलात्कार किया।’’

राणा ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी के हत्थे से मारकर महिला का हाथ भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद दोनों पीड़ित जैसे-तैसे अपने घर पहुंचे और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार के लोग पीड़िता को लेकर बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे। उन्होने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया