लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

By भाषा | Updated: December 25, 2020 12:23 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर नवी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर 25 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली। पुलिस को संदेह है कि महिला से बलात्कार किया गया और अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की कोशिश की।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थानीय ट्रेन के मोटरमैन ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पुल के पास महिला को अचेत अवस्था में देखा। महिला के शरीर पर जख्म के निशान थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि महिला ठाणे जिले के टिटवाला में रहती है और मुंबई के पवई में काम करती है। वह सप्ताह में एक बार अपने घर जाती थी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह पिछले रविवार को घर आयी थी और फिर अगले दिन काम पर लौट गयी। उसने अगले दो दिनों तक अपने परिवार से संपर्क नहीं किया। मंगलवार को वह पटरी पर अचेत अवस्था में मिली। ’’

उन्होंने बताया कि महिला को शुरुआत में वाशी में नवी मुंबई नगर निगम अस्पताल(एनएमएमसी) में भर्ती कराया गया। आरंभिक उपचार के बाद उसे मुंबई में जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की स्थिति को देखकर लगता है कि किसी ने उसकी जान लेने की कोशिश की। आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में धारा 376 (दुष्कर्म) भी जोड़ दी गयी।

पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद किसी ने जान लेने के इरादे से महिला को वहां फेंक दिया था। मामले में चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos