मुंबई में अपने घर में लटकी हुई मिली महिला, बेटे से हो रही पूछताछ
By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:16 IST2021-10-20T17:16:42+5:302021-10-20T17:16:42+5:30

मुंबई में अपने घर में लटकी हुई मिली महिला, बेटे से हो रही पूछताछ
मुंबई, 20 अक्टूबर मुंबई के वकोला इलाके में 45 वर्षीय एक महिला अपने घर में लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का बेटा कथित तौर पर नशे का आदी है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम को खैरुन्निसा शब्बीर शेख नामक महिला का अपने बेटे के साथ, नशे की आदत और बेरोजगारी को लेकर झगड़ा हुआ था।
इसके बाद पड़ोसियों को पता चला कि महिला की मौत हो गई है। वकोला पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।