बंगाल के चाय बागान में महिला ने बिना हथियार तेंदुए का मुकाबला किया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:19 IST2021-01-12T19:19:46+5:302021-01-12T19:19:46+5:30

Woman fights unarmed leopard in Bengal's tea garden | बंगाल के चाय बागान में महिला ने बिना हथियार तेंदुए का मुकाबला किया

बंगाल के चाय बागान में महिला ने बिना हथियार तेंदुए का मुकाबला किया

जलपाईगुड़ी (प. बंगाल), 12 जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के चाय बागान में एक महिला ने बिना किसी हथियार के अकेले तेंदुए से मुकाबला किया।

भटखावा चाय बागान में काम के दौरान तेंदुए ने लीला ओरांव पर हमला कर दिया। इसके बाद ओरांव बहादुरी दिखाते हुए खाली हाथ ही तेंदुए से भिड़ गई और करीब 10 मिनट बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

बागान के सूत्रों ने बताया कि बाद में अन्य श्रमिकों ने ओरांव को घायल अवस्था में लीलाबड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में महिला का उपचार करने वाले डॉ संदीपन सरकार ने कहा, '' महिला का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत पहले से बेहतर है। हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman fights unarmed leopard in Bengal's tea garden

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे