लाइव न्यूज़ :

किडनी दान करने वाली महिला को मिला प्रधानमंत्री मोदी का प्रशंसा पत्र

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:56 IST

Open in App

(इंट्रो में आवश्यक संशोधन के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 15 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंगदान को महादान बताए जाने से प्रभावित होकर अपनी किडनी दान कर एक व्यक्ति को नया जीवन देने वाली कोलकाता की मानसी हलदर (48) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब प्रधानमंत्री ने उनके इस काम की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने हलदर को भेजे एक प्रशंसा पत्र में कहा कि उनकी नि:स्वार्थ सेवा भाव की जितनी सराहना की जाए वह कम है।

हलदर ने प्रधानमंत्री मोदी का एक भाषण सुना था जिसमें उन्होंने अंगदान को महादान बताया था। इससे प्रभावित होकर उन्होंने 2014 में अपनी एक किडनी एक जरूरतमंद को दान कर दी। कुछ महीने पूर्व ही हलदर ने एक पत्र लिखकर कर प्रधानमंत्री मोदी को इस घटना से अवगत कराया था। पिछले दिनों उन्हें प्रधानमंत्री का जवाबी पत्र मिला।

पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘यह बात मेरे दिल को छू गई कि आपने एक महत्वपूर्ण जीवन को बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। इस नि:स्वार्थ भाव की जितनी सराहना की जाए वह कम है। त्याग और सेवा भाव हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र में रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंगदान महादान है क्योंकि अंग पाने वाले व्यक्ति को इससे नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि अपने देश में लाखों ऐसे लोग हैं जिन्हें ऐसी जरूरते हैं और इससे बड़ा दान कुछ भी नहीं हो सकता।

मोदी ने लिखा, ‘‘आपका सेवाभाव बहुत ही प्रेरक है। इससे कई लोग प्रभावित होंगे और इससे अंगदान जैसे मानवीय प्रयासों को बल मिलेगा।’’

प्रधानमंत्री ने इस दिशा में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि अंगदान को जन आंदोलन बनाकर बहुत सारे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

हलदर ने कहा कि उनका अपना स्वास्थ्य तो अच्छा है ही, उन्होंने जिसे अपनी किडनी दान की थी वह भी स्वस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है