लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण से महिला डाक्टर की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 13:25 IST

Open in App

फरीदाबाद, 23 नवम्बर फरीदाबाद में एक महिला डॉक्टर की कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के कारण मौत हो गई । इसके साथ ही इस बीमारी से अब तक शहर में चार डाक्टरों की जान जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा परिषद (आईएमए) फरीदाबाद की अध्यक्षा डा. पुनीता हसीजा एवं मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि कोराना संक्रमण से फरीदाबाद में एक और डॉक्टर संतोष ग्रोवर की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि डॉ संतोष ग्रोवर एनआईटी 3 में अशोक नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करती थीं। वहीं मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अभी एक सप्ताह पूर्व इसी संक्रमण के चलते डॉ अर्चना भाटिया की मौत हो गई थी।

डॉ सुरेश अरोड़ा और आईएमए अध्यक्षा डॉक्टर हसीजा ने बताया कि फरीदाबाद में अब तक चार डॉक्टर कोरोना के विरुद्ध जंग में अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले डॉ अर्चना भाटिया, डॉ रेनू गंभीर व डॉ आभा सभरवाल की भी अकाल मौत हो चुकी है।

उन्होंने बाकी सभी डॉक्टरों से भी अपील की कि वह मरीजों का इलाज करते हुए और भी ज्यादा सावधानी बरतें और अपना ध्यान रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह