लाइव न्यूज़ :

धनबाद के झरिया में जलती खदान में जमीन धंसने से महिला की दर्दनाक मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:07 IST

Open in App

धनबाद, 18 दिसंबर धनबाद में झरिया की जलती कोयला खदान में आज उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब सुबह शौच के लिए गयी एक पैंतीस वर्षीय महिला के पैर के नीचे की पूरी जमीन ही धंस गयी और वह गड्ढे में वह समा गयी । महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिंदरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह साढ़े सात बजे कल्याणी देवी नामक यह महिला शौच होने के लिए खुली खदान की ओर गयी जहां एकाएक उसके पैरों के नीचे की जमीन धंस गयी और तीन बच्चों की मां यह महिला तपती खदान के भीतर समा गयी।

सूचना पाकर पहुंचे भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर लगभग बारह बजे महिला को शावेल मशीनों की सहायता से बस्ताकोला इंडस्ट्री कोइलरी के जलते गड्ढे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी जलने और जहरीली गैसों के चलते दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे बस्ती के लोगों ने महिला के परिवार के लिए बीसीसीएल से दस लाख रुपये का हर्जाना मांगा और अपनी मांग के समर्थन में धनबाद-झरिया मार्ग को जाम कर दिया।

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के क्षेत्र के परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र सिंह और स्थानीय पुलिस अधिकारी ने लोगों को काफी समझाया लेकिन लोग अभी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और वह मृतका के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उसके शव को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाये जाने से रोक दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पूर्व 23 मई, 2017 को एक पिता-पुत्र की झरिया टाउन में जमीन धंसने से मौत हो गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र बीसीसीएल की कोयला खदानों का है और वर्षों से यहां आग लगी हुई है जो तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बुझायी जा सकी है। यहां सभी बस्तियों को हटाने का आदेश हो चुका है और लोगों को अन्यत्र बसने के लिए भूमि भी आवंटित हो चुकी है लेकिन लोग इलाके को छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

बीसीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि आज की दुर्घटना यहां अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए एक और चेतावनी है कि वह इस क्षेत्र को खाली कर दें अन्यथा कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे