लाइव न्यूज़ :

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:07 IST

Open in App

नोएडा, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के दादरी थाने के मोहल्ला मेवातियान में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान बृजेश (30) के रूप में हुयी है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि महिला के पति प्रमोद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

अन्य मामलों में पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनके पाससे हरियाणा मार्का शराब, 2 देसी तमंचा तथा 470 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान दो शातिर वाहन चोरों तथा दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात कारें तथा एक इंजन और कारों के पार्टस् आदि बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह