पलामू में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 23:24 IST2021-12-11T23:24:44+5:302021-12-11T23:24:44+5:30

Woman dies in road accident in Palamu | पलामू में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

पलामू में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

मेदिनीनगर, 11 दिसम्बर झारखंड के पलामू जिले के नावाजयपुर थानान्तर्गत पंचकेङिया गांव के समीप शनिवार को तेज गति बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब संगीता देवी (30) सङ़क पार कर रही थी। उन्होंने बताया कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक से महिला की टक्कर हो गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सूत्रों के अनुसार महिला को आसपास के लोगों ने मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman dies in road accident in Palamu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे