सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:58 IST2021-03-12T19:58:31+5:302021-03-12T19:58:31+5:30

Woman dies in road accident | सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

नोएडा, 12 मार्च थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस- वे के जीरो पॉइंट पर डस्ट से भरा एक ट्रक का पहिया टूट कर दो पहिला सवार पति- पत्नी से जा टकराया। इस घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में धर्मपाल व उनकी पत्नी सुखबीर मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर अपने दो पहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे के जीरो पॉइंट पर डस्ट से भरे एक डंपर का पहिया टूट कर उनके दो पहिला वाहन से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला सुखबीर (60 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनके पति धर्मपाल को मामूली चोट आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman dies in road accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे